लाइव न्यूज़ :

मैदान से बाहर विवाद के बीच ब्राजील ने विश्व कप क्वालीफायर मैच जीता

By भाषा | Updated: June 5, 2021 09:52 IST

Open in App

साओ पाउलो, पांच जून (एपी) खिलाड़ियों की बगावत की आशंका के बीच ब्राजील ने इक्वाडोर को 2 . 0 से हराकर दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की ।

अब ब्राजील राउंड राबिन टूर्नामेंट में 15 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि अर्जेंटीना उससे चार अंक पीछे दूसरे स्थान पर है । ऐसा लगता हैकि ब्राजील कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे कोटा हासिल कर लेगा ।

इससे पहले मैदान से इतर विवाद पैदा हो गया जब ब्राजील को कोपा अमेरिका का मेजबान बनाया गया । खिलाड़ियों का कहना है कि वे अपने देश में खेलने को तैयार नहीं हैक्योंकि अभी भी कोरोना महामारी से रोज सैकड़ों ब्राजीलवासी मर रहे हैं ।अभी तक 470000 मौतें हो चुकी है ।

मैच के बाद कोच टिटे से भी कई सवाल पूछे गए कि क्या वे कोपा अमेरिका शुरू होने से पहले इस्तीफा देने जा रहे हैं ।

कोच ने स्वीकार किया कि इस बारे में ब्राजील फुटबॉल परिसंघ से बात चल रही है कि क्या टीम को इसमें खेलना चाहिये ।इस पर अंतिम फैसला मंगलवार तक आने की उम्मीद है ।

कोपा अमेरिका कोलंबिया और अर्जेंटीना में होना था लेकिन सामाजिक अशांति के कारण कोलंबिया ने नाम वापिस ले लिया । वहीं कोरोना महामारी के कारण अर्जेंटीना ने मेजबानी से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!