तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों, कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:44 IST2021-05-12T10:44:37+5:302021-05-12T10:44:37+5:30

Brazil to vaccinate players, coaches for Tokyo Olympics | तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों, कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील

तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों, कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील

साओ पाउलो, 12 मई (एपी) ब्राजील की सरकार तोक्यो में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों से पहले खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों का कोविड-19 के लिये टीकाकरण करने के लिये तैयार है।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो ओइरोगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्राजील को फाइजर की 4050 खुराक और चीनी दवा कंपनी सिनोवैक से 8000 टीके मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान जाने वालों को फाइजर का टीका लगाया जाएगा जबकि सिनोवैक को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

खिलाड़ियों का टीकाकरण कार्यक्रम बुधवार को साओ पाउलो, रियो डि जेनेरियो और फोर्टालेजा में शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Brazil to vaccinate players, coaches for Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे