लाइव न्यूज़ :

ब्राजील करेगा कोपा अमेरिका की मेजबानी, मरकाना में होगा फाइनल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 11:31 IST

Open in App

साओ पाउलो, तीन जून (एपी) दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने कोपा अमेरिका को लेकर बनी अनिश्चितता दूर करते हुए ब्राजील को इसकी मेजबानी सौंपी है।

कॉनमेबोल ने बुधवार को घोषणा की कि रियो डि जेनेरियो के ऐतिहासिक मरकाना स्टेडियम में 10 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा जबकि इसका उदघाटन मैच ब्राजील और वेनेजुएला के बीच 13 जून को ब्राजीलिया के माने गरि​न्चा स्टेडियम में खेला जाएगा।

मरकाना स्टेडियम को केवल फाइनल की मेजबानी सौंपी गयी है। इसी स्टेडियम में दो साल पहले ब्राजील ने पेरू को 3—1 से हराकर अपना नौवां खिताब जीता था।

कोपा अमेरिका की मेजबानी पहले अर्जेंटीना और कोलंबिया को सौंपी गयी थी। अर्जेंटीना में कोविड—19 के मामले बढ़ने के कारण मेजबानी से हटा दिया गया था। कोलंबिया में राष्ट्रपति इवान ड्यूक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं जिससे उसे अपनी मेजबानी गंवानी पड़ी थी।

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ब्राजील को मेजबानी सौंपने की भी आलोचना की है जहां कोविड—19 के कारण मृतकों की संख्या 465,000 के पार पहुंच चुकी है।

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार टीमों को पांच—पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। अर्जेंटीना, बोलिबिया, उरूग्वे, चिली और पराग्वे को ग्रुप ए में जबकि ब्राजील, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वेडर और पेरू को ग्रुप बी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से चोटी की चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

क्वार्टर फाइनल दो और तीन जुलाई को रियो डि जेनेरियो, गोइनिया और ब्राजीलिया में जबकि सेमीफाइनल रियो डि जेनेरियो और ब्राजीलिया में पांच और छह जुलाई को खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!