लाइव न्यूज़ :

ब्राजील ओलंपिक समिति ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:32 IST

Open in App

तोक्यो, आठ अगस्त (एपी) ब्राजील ओलंपिक समिति राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम के खिलाफ कार्रवाई करेगी क्योंकि शनिवार को तोक्यो खेलों के पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने देश की आधिकारिक ओलंपिक पोशाक पहनने से इनकार कर दिया था।

समिति ने रविवार को बयान जारी करके खिलाड़ियों और ब्राजील सॉकर परिसंघ के रवैये की आलोचना की। ब्राजील ने स्पेन को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता।

समिति ने कहा, ‘‘खेलों के समाप्त होने के बाद ब्राजील ओलंपिक समिति उन कदमों को सार्वजनिक करेगी जिन्हें ओलंपिक अभियान, हमारे प्रायोजकों और हमारे खिलाड़ियों के अधिकारों को बचाने के लिए उठाया गया।’’

ब्राजील के दल में शामिल सभी खिलाड़ियों को पहले ही बोल दिया गया था कि उन्हें अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से स्वीकृत टीम की आधिकारिक पोशाक पहननी होगी जिसे चीन की कंपनी पीक स्पोर्ट ने मुहैया कराया है। खिलाड़ी हालांकि अपनी नाइकी की जर्सी पहनकर पदक मंच पर पहुंचे।

सिर्फ उनकी पैंट पीक द्वारा मुहैया कराई गई पोशाक का हिस्सा थी। उन्होंने अपनी जैकेट कमर पर बांध रखी थी।

खिलाड़ियों ने ब्राजील की मीडिया से कहा कि वे ब्राजील सॉकर महासंघ के आदेशों का पालन कर रहे थे। परिसंघ ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कुछ खबरों के अनुसार परिसंघ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि खिलाड़ियों को पदक मंच पर टीम ब्राजील की आधिकारिक पोशाक पहननी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!