लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: नरेंदर बेरवाल आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:50 IST

Open in App

बेलग्रेड, 28 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज नरेंदर बेरवाल (+92 किग्रा) ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में गुरुवार को यहां सिएरा लियोन के मोहम्मद केंदेह को हराकर एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बेरवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा बनाया जो अधिकांश मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज को मुक्के जड़ने में नाकाम रहे और उन्हें मूवमेंट में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बड़ी प्रतियोगिता में पदार्पण कर रहे बेरवाल ने दोनों मुक्केबाजों में अधिक तेजी दिखाई और वह केंदेह के मुक्कों की जद से दूर रहने में सफल रहे।

केंदेह का फुटवर्क खराब था। वह ना तो रक्षात्मक खेल पाए और ना ही आक्रमण कर पाए जिसके बाद रैफरी ने उन्हें तीसरा दौर खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले उन्हें ‘स्टैंडिंग 8 काउंट’ दिया और फिर बेरवाल के पक्ष में मुकाबला रोक दिया।

पदार्पण कर रहे एक अन्य मुक्केबाज वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को कल देर रात आर्मेनिया के केरेन तोनाकानयान को वाकओवर देने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि तेज बुखार के कारण वह मुकाबले में उतरने की स्थिति में नहीं थे।

भारत में हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह अब बेहतर है। हम उसे अस्पताल ले गए और उसका कोविड-19 परीक्षण भी कराया जो नेगेटिव आया। दुर्भाग्य की बात, आप इसमें क्या कर सकते हैं।’’

भारत ने इस बीच लक्ष्य चाहर की 86 किग्रा वर्ग में हार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन उसकी अपील खारिज हो गई। चाहर हो बुधवार शाम हुए मुकाबले में रैफरी द्वारा मैच रोकने के आधार पर हार मिली थी और भारत ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन टूर्नामेंट की जूरी ने इसे खारिज कर दिया।

चाहर को एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता कोरिया के किम हियोंगक्यू के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी जब दूसरे दौर के मुकाबले को रैफरी ने रोक दिया क्योंकि भारतीय मुक्केबाज के माथे पर लगे कट से खून निकलने लगा था।

यह चोट पहले दौर में हियोंगक्यू के हैडबट (सिर से प्रहार) से लगी थी। चाहर ने पहला दौर 4-1 से जीता था और दूसरे दौर में भी दबदबा बनाया लेकिन मुकाबला रोके जाने के बाद जजों ने फैसला कोरियाई मुक्केबाज के पक्ष में सुनाया।

भारत ने फैसले के खिलाफ अपील की और कहा कि रैफरी को कोरियाई मुक्केबाज के सिर से प्रहार करने पर मुकाबला रोक देना चाहिए था और चिकित्सा सुविधा के बावजूद कट से खून निकलने का इंतजार नहीं करना चाहिए था।

नीवा ने कहा, ‘‘यह थोड़ा तकनीकी मामला है लेकिन जूरी हमारे पक्ष से सहमत नहीं थी। दुर्भाग्य से हमारी अपील खारिज कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!