लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : निशांत देव दूसरे दौर में, गोविंद अंतिम 16 में

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:39 IST

Open in App

बेलग्रेड, 27 अक्टूबर पदार्पण कर रहे निशांत देव (71 किग्रा) बुधवार को यहां एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गये जबकि गोविंद साहनी (48 किग्रा) ने शुरूआती मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया जिससे भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

देव ने हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की जबकि साहनी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इक्वाडोर के बिली एरियास ओरिट्ज को 3-2 से हराया।

देव का सामना अब मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

साहनी का सामना अब अंतिम 16 में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

साहनी को पहले दौर में सभी जजों से निराशा मिली थी। लेकिन उन्होंने अगले दो दौर में अपने ताकतवर मुक्कों से पस्त कर जीत दर्ज की।

देव ने भारत के लिये दिन की शानदार शुरूआत की। लेकिन पदार्पण कर रहे एक अन्य मुक्केबाज लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) को कोरिया के किम हियोंगक्यू से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि इस मुकाबले को दूसरे दौर में ही रोकना पड़ा। ‘हेड बट’ (सिर से प्रहार) से भारतीय मुक्केबाज चाहर के माथे पर कट लग गया जिसके लिये चिकित्सीय मदद ली गयी। पर इससे फिर खून निकलने लगा और मुकाबला रोक दिया गया।

चाहर ने शुरूआती राउंड 4-1 से जीत लिया था लेकिन जब मुकाबला रोका गया तो जजों ने इसे कोरियाई मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया।

भारतीय हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिख रहे थे जिससे चाहर भी हैरान थे।

सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) ने बीती रात अपने वजन वर्गों में शानदार जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ओस्कर साफरयान पर 4-1 से जीत हासिल की।

सुमित का सामना ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव जबकि बेरवाल की भिड़ंत सिएरा लियोन के मोहम्मद केनदेह से होगी।

चार अन्य मुक्केबाज पहले ही अपने वजन वर्गों के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और दीपक बोहरिया (51 किग्रा) शामिल हैं।

अब 60 किग्रा के शुरूआती दौर के मुकाबले में वरिंदर सिंह का सामना अर्मेनिया के करेन टोनाकानयान से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!