लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, निशांत देव दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:27 IST

Open in App

बेलग्रेड, 27 अक्टूबर पदार्पण कर रहे निशांत देव (71 किग्रा) बुधवार को यहां हंगरी के लास्जलो कोजाक पर 5-0 की शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गये।

देव का सामना अब मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

देव ने भारत के लिये दिन की शानदार शुरूआत की। सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) ने बीती रात अपने वजन वर्गों में शानदार जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ओस्कर साफरयान पर 4-1 से जीत हासिल की।

सुमित का सामना ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव जबकि बेरवाल की भिड़ंत सिएरा लियोन के मोहम्मद केनदेह से होगी।

चार अन्य मुक्केबाज पहले ही अपने वजन वर्गों के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) और दीपक बोहरिया (51 किग्रा) शामिल हैं।

अब 60 किग्रा के शुरूआती दौर के मुकाबले में वरिंदर सिंह का सामना अर्मेनिया के करेन टोनाकानयान से होगा।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) और लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) दो अन्य भारतीय हैं जो बुधवार को रिंग में उतरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!