लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : आकाश कुमार को वाकओवर मिला, अंतिम 16 में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:28 IST

Open in App

बेलग्रेड, 29 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप में जर्मनी के प्रतिद्वंद्वी द्वारा वाकओवर दिये जाने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आकाश का सामना अब अंतिम 16 चरण में पुअर्तो रिको के पगान सालेब टिराडो से होगा।

भारत के लिये दिन की शुरूआत आकाश के मुकाबले से होनी थी।

भारतीय हाई परफोरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, ‘‘आज सुबह उसका प्रतिद्वंद्वी वजन कराने भी नहीं आया था क्योंकि वह बीमार था। वरिंदर सिंह के मामले जैसा ही कुछ हमारे साथ हुआ। वरिंदर के मामले में हम हार गये थे लेकिन आज हम अगले दौर में पहुंच गये। ’’

वरिंदर को तेज बुखार के कारण 60 किग्रा वजन वर्ग के अपने मुकाबले से हटना पड़ा था, हालांकि वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये थे।

बीती रात आकाश सांगवान (67 किग्रा) ने जर्मनी के मुक्केबाज डेनियल क्रोटर पर 4-1 की जीत से प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। अब 21 साल के भारतीय का सामना क्यूबा के मुक्केबाज केविन ब्राउन से होगा।

शाम के सत्र में एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किग्रा) का सामना रूस के आंद्रेई स्टोटस्की से होगा जिसके बाद निशांत देव (71 किग्रा) की भिड़ंत मौरिशस के मर्वेन क्लेयर से होगी। दोनों प्री क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे।

शनिवार को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) के साथ तीन अन्य भारतीय भी रिंग में उतरेंगे। थापा की भिडंत रांउड 32 में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगी।

सुमित (75 किग्रा) राउंड 32 में ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोल्ताएव के सामने होंगे जबकि सचिन (80 किग्रा) अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस से भिड़ेंगे।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में जार्जिया के साखिल अलाखवेरदोवी के सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!