लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी महासंघ ने विदेशी कोचों के कार्यकाल में तीन महीने का विस्तार मांगा, उसके बाद समीक्षा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने विदेशी कोचों के कार्यकाल में तीन महीने के विस्तार का अनुरोध करते हुए कहा है कि विश्व चैम्पियनशिप के बाद अनुबंध की समीक्षा की जायेगी । कोचों का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है ।

भारतीय मुक्केबाजी में दो विदेशी कोच पुरूषों के हाई परफॉर्मेंस निदेशक स्वीडन के सैंटियागो नीवा और महिला टीम में इटली की रफेल बर्गामास्को हैं । दोनों 2017 में टीमों से जुड़े थे और उनके करार तोक्यो ओलंपिक तक थे ।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता ने कहा ,‘‘ हमने भारतीय खेल प्राधिकरण से दोनों के कार्यकाल में तीन महीने का विस्तार मांगा है । पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप अगले महीने और महिलाओं की दिसंबर में है । हम इनकी सेवायें बरकरार रखना चाहते हैं ।’’

यह फैसला हाल ही में महासंघ की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया ।

कलीता ने कहा ,‘‘ ओलंपिक में प्रदर्शन पर हमारी समीक्षा चल रही है । दोनों विश्व चैम्पियनशिप के बाद ही कोचों के करार पर फैसला लिया जायेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें समय लगेगा । कार्यकाल में विस्तार से तैयारियां बाधित नहीं होंगी क्योंकि समय बहुत कम रह गया है ।’’

भारत के नौ मुक्केबाजों (पांच पुरूष और चार महिला) ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था जिनमें से सिर्फ लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) कांस्य पदक जीत सकी ।

पुरूषों में सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे जबकि दुनिया के नंबर एक अमित पंघाल समेत चार पहले दौर में बाहर हो गए ।

नीवा और बर्गामास्को दोनों ने भारत के साथ जुड़े रहने की इच्छा जताई थी । 47 वर्ष के नीवा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की कोचों की समिति में हैं और एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ की कोचों की समिति के उपाध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!