लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में विश्व चैम्पियन से हारकर बाहर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 11:50 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त बुरी तरह से चोटिल भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91)  विश्व चैम्पियन बखोदिर जालोलोव के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर में हारकर बाहर हो गए ।

प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगवाकर उतरे सतीश 0 . 5 से हारे । उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे ।

सेना के 32 वर्षीय मुक्केबाज ने अपने दाहिने हाथ से पंच भी जड़े लेकिन जालोलोव पूरे मुकाबले में हावी रहे । तीसरे दौर में सतीश के माथे पर लगा घाव खुल गया लेकिन इसके बावजूद वह लड़ते रहे ।

फुटबॉलर से मुक्केबाज बने जालोलोव ने अपना पहला ओलंपिक पदक सुनिश्चित करने के बाद सतीश की बहादुरी की तारीफ की ।

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा ,‘‘अभी उसका मनोबल टूटा है लेकिन जब वह सामान्य होगा तो उसे पता चलेगा कि चोटों के साथ रिंग में उतरना कितनी बड़ी बात थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चोट के बावजूद इस तरह की टक्कर देना काबिले तारीफ है । हर पंच से उसका दर्द बढ रहा था और उसे यह महसूस हो रहा था । उज्बेकिस्तान का मुक्केबाज शानदार था ।’’

सतीश सुपर हैवीवेट में क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले मुक्केबाज थे । वहीं जालोलोव तीन बार के एशियाई चैम्पियन भी हैं ।

इसके साथ ही पुरुष मुक्केबाजी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई । लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) महिला वर्ग में सेमीफाइनल खेलेंगी जिन्होंने तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी में भारत का पहला और एकमात्र पदक सुनिश्चित किया है ।

शनिवार को भारत की पदक उम्मीद दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित कुमार (52 किलो) रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता युबेरजेन मार्तिनेज से 1 . 4 से हारकर बाहर हो गए ।

 चोटिल विकास कृष्णन (69 किलो) , पहला ओलंपिक खेल रहे मनीष कौशिक (63 किलो) और आशीष चौधरी (75 किलो) पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

महिला वर्ग में छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), दो बार की एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किलो) और विश्व चैम्पियन कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किलो) हारकर बाहर हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!