लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने अमेरिका में पहला पेशेवर मुकाबला जीता

By भाषा | Updated: May 9, 2021 12:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पेशेवर सर्किट में सकारात्मक शुरुआत करते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा में अपने पदार्पण मुकाबले में अर्जेन्टीना के लूसियानो रामोस को हराया।

मनदीप दो महीने पहले ट्रेनिंग के लिए अमेरिका गए थे।

मनदीप ने रामोस के खिलाफ शनिवार को सुपर वेल्टरवेट वर्ग का अपना पहला पेशेवर मुकाबला चार दौर में सर्वसम्मत फैसले में जीता।

मनदीप ने फ्लोरिडा के प्रो बॉक्स प्रमोशंस के साथ करार किया है।

एशियाई चैंपियनशिप 2013 के रजत पदक विजेता 27 साल के मनदीप को 19 मार्च को अपना पहला मुकाबला लड़ना था लेकिन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया।

अमेरिकी कोच ऐसा बीर्ड और मार्क फेरेट के साथ ट्रेनिंग करने वाले मनदीप ने कहा, ‘‘पेशेवर सर्किट में अच्छे प्रदर्शन को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि अपनी टीम के साथ विश्व चैंपियनशिप जीतूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!