लाइव न्यूज़ :

नयी गेंद से यॉर्कर डालना मेरी ताकत है, इसका फल मिला : शाहीन अफरीदी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 11:50 IST

Open in App

दुबई, 25 अक्टूबर भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में ऐतिहासिक जीत के सूत्रधारों में शामिल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि तेज इनस्विंग यॉर्कर से भारतीय शीर्षक्रम को परेशान करने की उनकी रणनीति कारगर साबित हुई ।

पावरप्ले में पहली बार तीन ओवर डालने वाले शाहीन ने पहले दो ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी ।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैने पहली बार पावरप्ले में तीन ओवर डाले ।गेंद घूम रही थी और हालात से मदद मिली । मैने शुरूआती विकेट लेने की कोशिश की और कामयाब रहा ।’’

21 वर्ष के अफरीदी ने चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को पगबाधा आउट किया और दूसरे ओवर में केएल राहुल को पवेलियन भेजा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी ताकत नयी गेंद से यॉर्कर डालना है और यही हमारी रणनीति थी जो काम कर गई । मुझे यकीन था कि शुरूआत में स्विंग मिलने पर मैं उसे आउट कर दूंगा ।’’

तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लेने के बाद डैथ ओवरों में उन्होंने विराट कोहली को आउट किया ।

अफरीदी ने कहा ,‘‘ बाबर आजम ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया । योजना यह थी कि मैं पहला ओवर डालूंगा और फिर इमाद वसीम आयेगा । मैं टीम को शुरूआती कामयाबी दिलाना चाहता था ।’’

विराट के विकेट के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैने विराट को आउट करने की योजना बनाई थी लेकिन वह नंबर एक खिलाड़ी है । बाबर और उसकी बल्लेबाजी में कोई फर्क नहीं है । मैने उसे उसी तरह की गेंद डाली जैसी नेट्स पर बाबर को डालता हूं । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप में भारत के हराने का अहसास जबर्दस्त है । पाकिस्ततान टीम के लिये यह खास है लेकिन यह पहला ही मैच था । हमें आगे और मैच जीतने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!