लाइव न्यूज़ :

बोल्ट को उम्मीद, एजबेस्टन टेस्ट खेलने से भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी में बेहतर स्थिति में होंगे

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:18 IST

Open in App

बर्मिंघम, 12 जून इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की खेलने की उम्मीद कम थी लेकिन बायें हाथ के इस गेंदबाज का मानना है कि नेट पर अभ्यास करने की जगह मैदान पर उतरने से वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ‘अच्छी स्थिति’ में रहेंगे।

बोल्ट मई में आईपीएल के स्थगित होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। इसलिए वह टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर नहीं आये थे। वह बाद में इंग्लैंड पहुंचे और पृथकवास नियमों में छूट मिलने के कारण दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध थे।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक बोल्ट ने कहा, ‘‘ मुझे शुरूआत में इस मैच में खेलने की उम्मीद नहीं थी। बाद में स्थितियां ठीक हो गयी और मैंने खुद मौका लेना चाहता था। मुझे लगता है कि मैदान में उतरना निश्चित रूप से बेहतर होगा’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नेट पर अभ्यास करना मैच खेलने जैसा नहीं है। मैच में आपके पास दिन में तीन, चार या पांच बार वापसी करने का मौका होता है। तैयारी का इससे बेहतर तरीका कुछ और नहीं हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि इससे मैं बेहतर स्थिति (डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए) में रहूंगा।’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पैर की उंगलियों में थोड़ा दर्द है लेकिन ऐसा तब होता है जब आप जूते पहन कर 30 ओवर गेंदबाजी करते है। मैं साउथम्प्टन में अगले सप्ताह होने वाले मैच को लेकर उत्साहित हूं। अगले कुछ दिनों में यहां मिले अवसर को लेकर भी उतना ही उत्साहित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!