लाइव न्यूज़ :

बोटास पर स्टायरियन ग्रां प्री में बेहतर प्रदर्शन का दबाव

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:23 IST

Open in App

स्पीलबर्ग (ऑस्ट्रिया), 25 जून फार्मूला वन रेस के मौजूदा सत्र में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास रविवार को यहां स्टायरियन ग्रां प्री में बेहतर प्रदर्शन कर अपने ऊपर से दबाव कम करना चाहेंगे।

फिनलैंड का यह चालक 2021 सत्र में अब तक शीर्ष दो में रहने में सफल नहीं रहा है। मर्सिडीज से 2017 में जुड़ने के बाद से यह उनकी सबसे खराब शुरूआत है। अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है तो टीम से साथ उनका बने रहना मुश्किल होगा।

चर्चा है कि मर्सिडीज अगले सत्र के लिए जॉर्ज रसेल को टीम में शामिल करना चाहता है।

टीम के प्रींसिपल टोटो वोल्फ ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ मैं वाल्टेरी से बात करता हूं, मैं जॉर्ज से बात करता हूं, यह बातचीत छुप कर नहीं हो रही है। सबकुछ खुला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें भविष्य के लिए स्थिति का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। वाल्टेरी ने कुछ शानदार प्रदर्शन किये लेकिन कुछ खराब प्रदर्शन भी किये। हमें बस उन्हें अपना काम करने देने की आवश्यकता है फिर हम निर्णय लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!