लाइव न्यूज़ :

बोर्डो ने मार्शेले को बराबरी पर रोका, लियोन को एंजर्स ने 3-0 से हराया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:41 IST

Open in App

पेरिस, 16 अगस्त (एपी) पिछले सप्ताह दो गोल से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीत दर्ज करने वाली मार्शेले की टीम को लीगवन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) मुकाबले में बोर्डो के खिलाफ 2-0 की बढ़त को जीत में नहीं बदल सकी।

मध्यांतर के बाद टिमोथी पेम्बेले (51वें मिनट) और रेमी औदिन (57वें मिनट) के गोल के दम पर बोर्डो ने मार्शेले को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

इससे पहले शेनगिज अंडर (34वें मिनट) और दिमित्री पायट (41वां मिनट) के गोल से मार्शेले ने मध्यांतर से पहले 2-0 की बढ़त बना ली थी।

एंजर्स की टीम ने एक अन्य मुकाबले में लियोन को 3-0 से हराकर उलटफेर किया।  एंजर्स के लिए सोफिने बौफल और अज्जेडिन औनाही ने गोल किये जबकि लियोन के आत्मघाती गोल ने टीम की हार के अंतर को और बढ़ाने का काम किया।

अन्य मुकाबलो में सेंट-इटियेन और लेंस का मुकाबला 2-2 जबकि  मोंटपेलियर और रीम्स का मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!