लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना का कड़ा पृथकवास 30 जनवरी को समाप्त होगा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना मेलबर्न में कड़े पृथकवास के नौ दिन पूरे कर चुके हैं जो 30 जनवरी को समाप्त होगा और इस दौरान वह होटल के कमरे की दीवार की मदद से कुछ अभ्यास और बोरियत दूर करने के लिये ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं।

चालीस वर्ष का यह खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये मेलबर्न पहुंची एक उड़ान में था जिसमें कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये थे। वह तब से अपने होटल के कमरे तक सीमित हैं और पृथकवास के 10वें दिन में हैं।

कुल 17 में से तीन उड़ानों में कोविड-19 पॉजिटिव मामले मिले थे। उनके कोच स्कॉट डेविडॉफ भी इन तीन में से एक उड़ान में थे और वह भी 14 दिन के लिये कड़े पृथकवास में हैं।

बोपन्ना ने मेलबर्न से पीटीआई से कहा, ‘‘हमें किसी भी हालत में बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बाहर अभ्यास करने का तो सवाल ही नहीं है। मैं इस छोटे से कमरे की दीवार पर ही कुछ अभ्यास करता हूं। जो भी फिटनेस मैं इस कमरे में करता हूं, बस उतना ही। टेनिस आस्टेलिया ने हालांकि उबर ईट्स एप से मदद की है जो अच्छा खाना देता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने खिलाड़ियों की मदद के लिये अच्छा काम किया है। क्रेग टिले (टूर्नामेंट निदेशक) बहुत परिश्रमी हैं। हर दिन जूम कॉल करते हैं और खिलाड़ियों से बात करते हैं। यह खिलाड़ियों के लिये काफी मुश्किल है। ’’

हालांकि अन्य भारतीय जैसे अंकिता रैना, सुमित नागल और दिविज शरण अपने कमरे से बाहर पांच घंटे कोर्ट पर अभ्यास कर रहे हैं, जिम सत्र कर रहे हैं और कोर्ट पर जाने के अलावा बाहर खाना खा रहे हैं।

लेकिन बोपन्ना के लिये बुरी चीज यह भी रही कि आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये उनके जोड़ीदार पुर्तगाल के जोआओ सौसा कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं जिससे उन्हें हटने के लिये बाध्य होना पड़ा।

अब बोपन्ना उन खिलाड़ियों में से जोड़ीदार की तलाश कर रहे हैं जो पहले ही मेलबर्न में हैं। इस भारतीय ने कहा, ‘‘ग्रैंडस्लैम से पहले आप ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते। सत्र के बाहर मेरा समय अच्छा रहा और अकादमी में मैंने ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया। ’’

बोपन्ना ने कहा, ‘‘मैं जोड़ीदार की तलाश में हूं। मुझे भरोसा है कि मुझे जोड़ीदार मिल जायेगा लेकिन ग्रैंडस्लैम के लिये यह बेहतरीन तैयारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!