लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना-कुरैशी दोबारा जोड़ी बनाने पर पहले मुकाबले में हारे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 12:38 IST

Open in App

अकापुल्को, 17 मार्च भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी को दोबारा जोड़ी बनाने के बाद बुधवार को यहां एटीपी 500 टेनिस प्रतियोगिता में अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ब्रूनो सोरेस और जेमी मरे की दूसरी वरीय जोड़ी का सामना कर रही भारत और पाकिस्तान की गैरवरीय जोड़ी को 12,04,960 डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में 7-6 2-6 1-10 से हार झेलनी पड़ी।

पहला सेट जीतने के बाद बोपन्ना और कुरैशी ने दूसरा सेट गंवा दिया। टाईब्रेकर में 0-7 से पिछड़ने के बाद इस जोड़ी के वापसी के सभी दरवाजे बंद हो गए।

बोपन्ना और कुरैशी पिछली बार 2014 में शेनझेन में एटीपी प्रतियोगिता में जोड़ी बनाकर खेले थे।

दोनों खिलाड़ियों ने हालांकि साफ किया है कि वे सिर्फ इस टूर्नामेंट में साथ खेले हैं क्योंकि दोनों की कम संयुक्त रैंकिंग उन्हें बड़े टूर्नामेंटों में जगह नहीं दिला पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!