लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना और डोडिग की जोड़ी अमेरिकी ओपन में हारी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, सात सितंबर भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग को अमेरिकी ओपन के पुरुष युगल के तीसरे दौर में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद सोमवार को यहां राजीव राम और जो सालिसबरी की चौथी वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बोपन्ना और डोडिग की 13वीं वरीय जोड़ी को आस्ट्रेलिया ओपन की उप विजेता जोड़ी के खिलाफ दो घंटे और 30 मिनट चले मुकाबले में 7-6 4-6 6-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

बोपन्ना और डोडिग की हार के साथ सत्र के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

सानिया मिर्जा को महिला युगल और मिश्रित युगल दोनों में पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जबकि अंकिता रौना भी महिला युगल में हार गई।

प्रजनेश गुणेश्वरन, सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन एकल दौर के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे और क्वालीफायर में ही हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!