लाइव न्यूज़ :

बांड को डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के जीतने की उम्मीद, विलियमसन को पहले गेंदबाजी की दी सलाह

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत को हराने के लिए अपने देश का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें लगता है कि कप्तान केन विलियमसन टॉस जीतेंगे और इसके बाद उनके तेज गेंदबाज कहर बरपाएंगे।

यह बहुप्रतीक्षित टेस्ट मैच 18 जून से साउथम्प्टन में शुरू होगा।

बांड ने स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड जीतेगा। इस मुकाबले में मैच अभ्यास का बड़ा असर पड़ेगा। मुझे लगता है कि भारत के पास संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है और वे तीन तेज गेंदबाजों के अलावा दो स्पिनरों के साथ खेलेंगे।’’

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड पांच तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगा और वे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ न्यूजीलैंड की टीम अगर टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी तो वे भारतीय पारी को सस्ते में समेट देंगे। इसमें जोखिम यह है कि अगर उन्होंने भारत की पारी को कम रनों पर नहीं समेटा तो उनके पास दो विश्व स्तरीय स्पिनर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मैच में टॉस और पहली पारी का काफी प्रभाव होगा।’’

इस संवाददाता सम्मेलन में शामिल वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना ​​है कि विराट कोहली इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने हाथ में लेने के लिए बेताब होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह विराट के लिए बहुत बड़ा मैच होगा। उन्होंने शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया है जो कप्तान के लिए महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। वह एक ऐसा बल्लेबाज है जो केन विलियमसन और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ अपने खेल में शीर्ष पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी भी तरह से इसको जीतना चाहेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जैसा प्रदर्शन किया है वह असंभव को संभव बनाने जैसी क्षमता को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!