लाइव न्यूज़ :

चीन और नीदरलैंड के नौकाचालकों ने विश्व रिकार्ड बनाये

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:03 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) चीन की महिला टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों की नौकायन प्रतियोगिता में क्वाड्रपल स्कल्स (चार खिलाड़ियों की ‘स्कल्स’) स्पर्धा में बुधवार को यहां नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

चीनी टीम ने छह मिनट 0.13 सेकेंड का समय निकाला जो नीदरलैंड के 2014 में बनाये गये पिछले विश्व रिकार्ड से दो सेकेंड कम था।

पोलैंड की टीम चीन से छह सेकेंड पीछे रही और उसने रजत पदक हासिल किया। आस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता जो उसका दिन का चौथा पदक था।

तोक्यो सी फोरेस्ट वाटरवे में तेज हवाओं के बीच छह पदक रेस में नया विश्व या ओलंपिक रिकार्ड बने।

नीदरलैंड ने पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स में अंतिम 500 मीटर में तेजी दिखाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया। उन्होंने पांच मिनट 32.03 सेकेंड का समय लिया।

इससे पहले का रिकार्ड पांच मिनट 32.26 सेकेंड का था जो यूक्रेन ने 2014 में विश्व चैंपियनशिप में बनाया था।

ग्रेट ब्रिटेन ने इस स्पर्धा का रजत जबकि आस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!