लाइव न्यूज़ :

बिंद्रा ने महामारी के दौरान कुंभ आयोजन पर सवाल उठाया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले देश के इकलौते निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कोविड-19 महामारी के दौरान हरिद्वार में कुंभ मेले के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘वायरस धर्म को लेकर कोई भेदभाव’ नहीं करता है।

उन्होंने कुंभ मेले का समर्थन करने के लिए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगश्वर दत्त की आलोचना भी की।

हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान गंगा नदी में डुबकी लगाने वाले लाखों भक्तों से कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा है । कुंभ मेले में दस से 14 अप्रैल तक इस बीमारी की चपेट में आधिकारिक तौर पर 1701 लोग आये है।

बिंद्र ने योगेश्वर के ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘‘ जब एक महामारी का संक्रमण देश को बर्बाद कर रहा है तब क्या कुंभ मेले का आयोजन किया जाना चाहिये? एक वायरस धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करता।’’

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘कुंभ मेले में कोई भी अवैध रूप से नहीं पहुंच रहा है, लोग सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोई भी सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों पर थूक नहीं रहा है, कोई प्रशासन से छिपने के लिए भाग नहीं रहा है। कुंभ में आये शांतिपूर्ण भक्तों को बदनाम करना बंद करो।’’

योगेश्वर अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है और बिद्रा ने उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए जाना जाता है। उनका ध्यान इससे नहीं भटकना चाहिये कि इस समय सबसे जिंदगी बचाने, इलाज ढूंढने और दूसरे के लिए करुणा एवं सहानुभूति सबसे जरूरी चीज है। आप पूरी खेल बिरादरी को नीचा दिखा रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!