लाइव न्यूज़ :

बिलिंग्स ने कहा, टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद करेगा आईपीएल

By भाषा | Updated: March 10, 2021 13:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 मार्च इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का मानना है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा रहेगा लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें सीमित मैच खेलने को मिलेंगे।

पिछले महीने हुई नीलामी में 29 साल के बिलिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

बिलिंग्स ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘आप दिल्ली की टीम को देखिए और विशेषकर विदेशी खिलाड़ी। आप किसी भी संयोजन के साथ उतर सकते हैं और यह सफल रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है, बेशक पिछले साल उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी, इसलिए शायद सीमित मैच खेलने को मिलें। लेकिन यह विश्व की तैयारी से भी जुड़ा है और मुझे इन हालात में तैयारी करने का सर्वश्रेष्ठ मौका देगा।’’

विदेशी खिलाड़ियों के मामले में टीम के पास काफी विकल्प है। पिछले साल टीम दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों कागिसो रबादा और एनरिच नोर्ट्जे, आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के साथ उतरी थी जबकि इस साल टीम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के टॉम कुरेन और बिलिंग्स को अपने साथ जोड़ा है।

वर्ष 2016 और 2017 में भी दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके बिलिंग्स ने उस समय को याद किया जब उन्होंने पहली बार भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देखा था।

बिलिंग्स ने कहा, ‘‘जब मैं दिल्ली की टीम में था तो दो साल पंत के साथ खेला। मैं राहुल द्रविड़ के पास गया और पूछा कि यह बच्चा कौन है। वह खुले नेट में नाथन कोल्टर नाइल, क्रिस मौरिस और रबादा के खिलाफ बड़े शॉट खेल रहा था।’’

केंट के दायें हाथ के बल्लेबाज बिलिंग्स भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला में क्रमश: 32 और 27 विकेट चटकाए।

इस साल आईपीएल की शुरुआत नौ अप्रैल को चेन्नई में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबले के साथ होगी जबकि फाइनल 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!