लाइव न्यूज़ :

बिलेस ने जिम्नास्टिक स्पर्धा में वापसी पर बैलेंस बीम में कांस्य जीता

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:42 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त (एपी) अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बिलेस ने तोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता।

एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला करने के बाद उन्होंने मंगलवार को वापसी का मन बनाया।

बिलेस ने अपनी स्पर्धा पूरी करने के बाद दर्शकों का अभिवादन किया जिसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से रियो में बीम पर हासिल किये गये कांस्य से बेहतर है, क्योंकि मैंने यहां एक अच्छा बीम रूटीन किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं थोड़ी नर्वस थी लेकिन अब बेहतर लग रहा था।’’

बिलेस ने कुल 14 अंक प्राप्त किये जो कांस्य जीतने के लिए काफी था। शीर्ष के दोनों जिम्नास्टों ने क्रमश: 14.633 और 14.233 अंक हासिल किये।

उन्होंने इससे पहले मानसिक स्वास्थ्य कारणों से टीम फाइनल हटने के बाद चार व्यक्तिगत स्पर्धाओं से भी नाम वापस ने लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!