लाइव न्यूज़ :

मप्र के बैतूल जिले में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:13 IST

Open in App

बैतूल (मप्र) नौ जून मध्यप्रदेश में बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बैतूल-मुलताई मार्ग पर एक बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

साईं खेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे ने बुधवार को बताया कि यह हादसा बैतूल-मुलताई मार्ग पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी और बाइक पर सवार लोग मुलताई से बैतूल की ओर आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 38 और 20 साल की आयु के दो पुरुष और एक दस साल की बालिका शामिल है। ये लोग जन्मदिन मनाकर बाइक से मुलताई से बैतूल की ओर आ रहे थे। तब ससुंदरा चेक पोस्ट नाके के बाद, सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। उन्होंने बताया कि संभवत: तेज बारिश की वजह से बाइक चालक को खड़ा हुआ ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया।

हिंगवे ने बताया कि हादसे में बाइक पर सवार एक छह साल की बालिका घायल हो गई है। घायल का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम मुलताई में किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!