लाइव न्यूज़ :

बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:01 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जनवरी बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां मेघालय को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

मेघालय ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 82 रन बनाये। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले टीम के कप्तान पुनीत बिष्ट इस मैच में सिर्फ 16 रन बना सके।

बिहार ने सलामी बल्लेबाज मंगल महरौर (आठ) का विकेट गंवाने के बाद शाशीम राठौर (33) और सकिबुल गनी (नाबाद 31) की शानदार पारियों के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली।

ग्रुप के अन्य मैच में चंडीगढ़ ने मिजोरम को 89 हराया जबकि मणिपुर और नगालैंड अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे।

ग्रुप की तालिका में बिहार की टीम तीन मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि चंडीगढ़ और नागालैंड के 10-10 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!