लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 से बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की वापसी हुई

By भाषा | Updated: June 12, 2021 15:07 IST

Open in App

रोम, 12 जून (एपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल खेल गतिविधियों के प्रभावित होने के बाद बाद रोम के स्टाडियो ओलंपिको में महामारी के दौर के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक यूरो 2020 फुटबॉल चैम्पियनशिप शुक्रवार को शुरू हुई।

एक साल की देरी से हो रहे इस टूर्नामेट का पहला मैच उसी देश में खेला गया जो एशिया के बाहर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और जिसने सबसे पहले पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था। इटली ने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के पहले मैच में तुर्की को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

कोरोना वायरस से यूरोप में 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई जिसमें इटली में ही मृतकों की सख्या 1.27 लाख से ज्यादा है।

रोम में मैच देखने आये प्रशंसकों को स्टेडियम में आने के लिए वायरस के खिलाफ टीका लेने के प्रमाण के साथ कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट को दिखाना जरुरी था।

यूरो 2020 का आयोजन अगर सफल तरीके से हुआ तो इससे तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों का हौसला भी बढ़ेगा, जिसे पिछले साल एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। तोक्यो 2020 का आगाज 23 जुलाई से होगा।

पंद्रह महीने पहले पूर्ण लॉकडाउन में जाने के बाद से इटली के उद्घाटन मैच ने देश में सबसे बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ जमा हुए। स्टेडियम में हालांकि क्षमता के 25 प्रतिशत ही दर्शक थे।

रोम के निवासी फेड्रिको रिवा में कहा, ‘‘ यह बहुत भावनात्मक पल है, बहुत शानदार पल। यह माहौल ऐसा जो हम सभी याद रहेगा। प्रशंसकों से भरा स्टेडियम, हमें इस सब की जरूरत थी, हमें वास्तव में इसकी जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!