लाइव न्यूज़ :

अभ्यास टी20 मैच में भुवी एकादश ने धवन एकादश को हराया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:11 IST

Open in App

कोलंबो, पांच जुलाई श्रीलंका दौरे पर गई भारत की सीमित ओवरों की टीम के खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर यहां एसएससी मैदान पर टी20 अभ्यास मैच खेला गया जिसमें सीनियर बल्लेबाज मनीष पांडे ने शिखर धवन एकादश जबकि सूर्यकुमार यादव ने भुवनेश्वर कुमार एकादश की ओर से अर्धशतक जड़ा।

गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने बीसीसीआई.टीवी को बताया कि कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश है और उन्होंने उमस भरे हालात में अच्छा जज्बा दिखाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन एकादश ने पांडे की 45 गेंद में 63 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया।

विरोधी टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में पृथ्वी साव और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए तेजी से 60 रन जोड़कर भुवी एकादश को तूफानी शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार ने इसके बाद अर्धशतक जड़ा जिससे टीम ने 17 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

महाम्ब्रे ने कहा कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया इसलिए उन्होंने फैसला किया कि लक्ष्य को संशोधित किया जाए और उन्हें ऐसी स्थिति दी जाए जहां उन्हें चार ओवर में 40 के आसपास रन बनाने हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!