लाइव न्यूज़ :

भुल्लर का शानदार प्रदर्शन, हार्डिंग ने बनायी तीन शॉट की बढ़त

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:40 IST

Open in App

नैरोबी, 25 मार्च भारत के गगनजीत भुल्लर ने गुरुवार को कीनिया सावान्नाह क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में बोगी से समापन के बावजूद पांच अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया।

भुल्लर का 54 होल के बाद कुल स्कोर 10 अंडर पर है और वह संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गये हैं। दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त 49वें स्थान पर थे। पहले दो दौर में उन्होंने 70 और 67 का कार्ड खेला था।

अन्य भारतीयों में शुभंकर शर्मा (69-69-69) कुल छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 54वें स्थान पर हैं। एसएसपी चौरसिया आखिरी नौ होल में छह बर्डी बनाने के बावजूद कट से चूक गये थे।

पिछले सप्ताह कीनिया ओपन के विजेता दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर जस्टिन हार्डिंग (66) ने आखिरी चार होल में से तीन में बर्डी बनायी और उन्होंने तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!