भाविनाबेन फाइनल में हारी, रजत पदक मिला
By भाषा | Updated: August 29, 2021 08:01 IST2021-08-29T08:01:44+5:302021-08-29T08:01:44+5:30

भाविनाबेन फाइनल में हारी, रजत पदक मिला
भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को यहां चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।मौजूदा पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है।भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।