लाइव न्यूज़ :

भवानी देवी दमदार शुरुआत के बाद दूसरा मुकाबला हारकर बाहर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 10:37 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने अपने ओलंपिक पदार्पण पर आत्मविश्वास भरी शुरुआत करके आसानी से पहला मैच जीता लेकिन सोमवार को यहां दूसरे मैच में चौथी वरीयता प्राप्त मैनन ब्रूनेट से हारकर वह तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गयी।

भवानी देवी को महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे के दूसरे मैच में रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ब्रूनेट से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

भवानी ने कहा कि उन्होंने ब्रूनेट के खिलाफ गलतियां की लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्होंने दुनिया की चोटी की तलवारबाज को कड़ी चुनौती दी।

उन्होंने ब्रूनेट के खिलाफ मैच के बाद कहा, ‘‘मैं पहले हॉफ में अच्छी तरह से तलवार चलाकर अंक नहीं बटोर सकी। दूसरे हॉफ में मैंने कुछ बदलाव किये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुझे खुशी है कि मैंने दुनिया की एक चोटी की तलवारबाज के खिलाफ मुकाबला किया। ’’

भवानी ने कहा, ‘‘इस बीच मैंने कुछ गलतियां की लेकिन ऐसा होता है। साबरे में बहुत तेजी होती है। पहली बार भारतीय तलवारबाजी देख रहे होंगे इसलिए मुझे खुशी है कि मैं उन्हें अपना खेल दिखा सकी। ’’

चेन्नई की इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने तोक्यो ओलंपिक से अनुभव हासिल किया है जिसका उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा पहला ओलंपिक है और मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी लेकिन मुझे इस ओलंपिक से अनुभव मिला। यहां मुझे काफी कुछ सीखने को मिला जिससे मुझे आगे सुधार करने में मदद मिलेगी।’’

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी के लिये ब्रूनेट का सामना करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने तब भी अपना जज्बा बनाये रखा और ब्रूनेट को दूसरे पीरियड में कड़ी चुनौती दी।

भवानी देवी पहले पीरियड में 2-8 से पीछे हो गयी थी। ब्रूनेट ने दूसरे पीरियड की भी अच्छी शुरुआत की और स्कोर 11-2 कर दिया। भवानी ने इसके बाद लगातार चार अंक बनाये लेकिन वह नौ मिनट 48 सेकेंड तक चले मुकाबले में ब्रूनेट को पहले 15 अंक तक पहुंचने से नहीं रोक पायी।

इस स्पर्धा में जो भी तलवारबाज पहले 15 अंक हासिल करता है उसे विजेता घोषित किया जाता है।

इससे पहले भवानी ने अजीजी के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने अजीजी के खुले ‘स्टांस’ का फायदा उठाया। इससे उन्हें अंक बनाने में मदद मिली।

सत्ताईस वर्षीय भवानी ने तीन मिनट के पहले पीरियड में एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

नादिया ने दूसरे पीरियड में कुछ सुधार किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बढ़त मजबूत करनी जारी रखी तथा छह मिनट 14 सेकेंड में मुकाबला अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!