लाइव न्यूज़ :

भवानी देवी को राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में नौवां खिताब

By भाषा | Updated: March 21, 2021 14:28 IST

Open in App

रूद्रपुर, 21 मार्च तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी (तमिलनाडु) ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता और इस तरह से नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं।

तमिलनाडु की भवानी ने शनिवार को फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से हराकर खिताब हासिल किया। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में के अनीता को 15-4 से और क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जगमीत कौर को 15-7 से हराया था।

भवानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने शुरुआती पूल मैच में जम्मू कश्मीर की जसप्रीत कौर को आसानी से 15-2 से हराया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें तेलंगाना के बेबी रेड्डी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने 15-14 के करीबी अंतर से जीत हासिल की।

इस बीच सेना के कुमारसेन पद्म गिशो निधि ने राजस्थान के गत चैंपियन करण सिंह को हराकर पुरुष टीम का सब्रे व्यक्तिगत फाइनल जीता। करण सिंह ने हाल में बुडापेस्ट में विश्व कप तलवारबाजी में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और नॉकआउट चरण में पहुंचे थे।

महिलाओं की फॉउल व्यक्तिगत स्पर्धा में केरल की अवंती राधिका प्रकाश ने पिछली बार की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की लेशराम खुसबोरानी पर जीत दर्ज करके खिताब बरकरार रखा।

पुरुषों के एपी वर्ग में गोवा के चिंगखम जेटली सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजेंद्रन शांतिमोल शेरजिन को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!