लाइव न्यूज़ :

बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी का कोविड से निधन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी का कोविड-19 से जूझने के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

यह कुशल खेल प्रशासक इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले कुछ समय से यहां एक अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे।

बीएफआई ने बयान में कहा, ‘‘बेहद दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि आर के सचेटी, कार्यकारी निदेशक (बीएफआई) आज सुबह हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गये जिससे खेल जगत में बड़ा शून्य पैदा हो गया। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘वह आईओसी ओलंपिक कार्यबल और सक्षम प्रशासक थे जिन्होंने भारतीय खेलों में अतुलनीय योगदान दिया।’’

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सचेटी के निधन पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे प्रिय आर के सचेटी जी, मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक, कोविड-19 के खिलाफ जंग में हार गये। उन्होंने भारत को मुक्केबाजी खेल में शीर्ष देशों में शामिल करने में अहम योगदान दिया। मै चाहता था कि वह ओलंपिक में मुक्केबाजों को देखें। मैं इस क्षति के लिये उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ’’

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी सचेटी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने बयान में कहा, ‘‘आईओए के संयुक्त सचिव, बीएफआई के कार्यकारी निदेशक और प्रिय मित्र राजकुमार सचेटी के असामयिक निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। ’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी इस खेल प्रशासक के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!