लाइव न्यूज़ :

बेंजेमा की हैट्रिक गोल से मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 5-2 से हराया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:36 IST

Open in App

मैड्रिड, 13 सितंबर (एपी) करीम बेंजेमा की हैट्रिक गोल से रीयाल मैड्रिड ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में दो बाद पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को सेल्टा विगो को 5-2 से हराया।

टीम ने 18 महीने बाद अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस स्टेडियम में उसने पिछला मुकाबला एक मार्च 2020 को बार्सीलोना के खिलाफ खेला था। जिसके बाद कोविड-19 महामारी और पुन:निर्माण के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

रविवार को मैच में बेंजेमा के हैट्रिक के अलावा मैड्रिड के लिए विनिसियस जूनियर और पदार्पण कर रहे एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी गोल किये।

इस जीत से  रीयाल मैड्रिड की टीम चार मैचों में 10 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गयी है। वालेंसिया और एटेलेटिको मैड्रिड के नाम भी इतने ही अंक है।

गत चैम्पियन एटेलेटिको मैड्रिड ने एक अन्य मुकाबले में एस्पेनयॉल को 2-1 से हराया।

वालेंसिया ने ओसासुना को 4-1 जबकि रीयाल सोसिडाड ने काडिज को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!