लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू ने पिछड़ने के बाद ओडिशा को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:58 IST

Open in App

मड़गांव, 24 जनवरी एरिक पार्तालू के आखिरी मिनटों में किए गए गोल की मदद से पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के मैच में ओडिशा एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

ब्राजील के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी डिएगो मौरिसियो ने आठवें मिनट में ही गोल करके ओडिशा को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। लेकिन पार्तालू ने 82वें मिनट में शानदार गोल करते हुए बेंगलुरू को 1-1 से बराबरी दिला दी। बेंगलुरू की टीम पिछले आठ मैचों में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू को इस सत्र में 13 मैचों में पांचवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 14 अंकों के साथ सातवें स्थान पर कायम है। ओडिशा को भी 13 मैचों में पांचवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम आठ अंकों के साथ 11वें (आखिरी) पायदान पर है।

मैच के 85वें मिनट में बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए और इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया। इंजुरी टाइम में दोनों में कोई भी बढ़त नहीं ले पाई और उन्हें अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!