लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के हाथों बेंगलुरू को मिली सत्र की लगातार चौथी हार

By भाषा | Updated: January 9, 2021 22:02 IST

Open in App

मडगांव जनवरी मैटी स्टीमन के गोल के दम पर एससी ईस्ट बंगाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में शनिवार को यहां पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हराया।

मौजूदा सत्र में बेंगलुरू की यह लगातार चौथी हार है जबकि ईस्ट बंगाल पिछले तीन मैचों से अजेय है। टीम की 10 मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर है।

अपने मुख्य कोच कार्ल्स कुआड्रॉर्ट से अलग होने के बाद भी पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु की हार का सिलसिला जारी है। बेंगलुरु को 10 मैचों में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। टीम 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

मैटी स्टीमन ने 20वें मिनट में शानदार गोल करके ईस्ट बंगाल को 1-0 से आगे कर दिया। स्टीमन का सत्र का यह तीसरा गोल है।

पिछड़ने के बाद बेंगलुरु बराबरी का गोल दागने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। कप्तान सुनील छेत्री ने गोल करने के कुछ मौके बनाये पर ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति और गोलकीपर देबजीत मजूमदार ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!