लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू ने चेन्नईयिन एफसी को 4-2 से हराया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:28 IST

Open in App

वास्को, 30 दिसंबर बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच मार्को पेज्जैउली ने सही समय पर सही खिलाड़ियों को स्थानापन्न के रूप में मैदान पर उतारा जिससे उनकी टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को यहां चेन्नईयिन एफसी पर 4-2 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

मिरलान मुरजेव ने चौथे मिनट में ही चेन्नई के लिये गोल कर दिया लेकिन क्लीटन सिल्वा और एलन कोस्टा ने बेंगलुरू के लिये गोल दागकर मध्यांतर तक उसे 2-1 से आगे रखा।

दूसरे हाफ में रहीम अली ने चेन्नई की तरफ से बराबरी का गोल किया लेकिन बेंगलुरू के स्थानापन्न खिलाड़ियों उदांता सिंह और प्रतीक चौधरी ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

बेंगलुरू की यह सात मैच के बाद पहली जीत है जिससे उसके नौ मैचों में नौ अंक हो गये हैं और वह आठवें स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई के आठ मैचों में 11 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!