लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को हराकर बंगाल सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ नवंबर सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद अर्धशतक की मदद से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां कर्नाटक को सात विकेट से हराकर शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बंगाल ने पांच मैचों में चार जीत और एक हार से 16 अंक जुटाए। कर्नाटक के भी चार जीत और एक हार से 16 अंक रहे लेकिन बंगाल के खिलाफ हार के कारण उसे दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और टीम अब प्री क्वार्टर फाइनल में 16 नवंबर को सौराष्ट्र से भिड़ेगी।

बंगाल ने मुकेश कुमार (33 रन पर तीन विकेट) और प्रदीप्त प्रमाणिक (33 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी से कर्नाटक को आठ विकेट पर 134 रन के स्कोर पर रोकने के बाद ईश्वरन की नाबाद 51 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। ईश्वरन ने 49 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा। उनके अलावा कैफ अहमद ने नाबाद 34 जबकि रिद्धिमान साहा ने 27 रन का योगदान दिया।

कर्नाटक की ओर से करूण नायर 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान मनीष पांडे ने 32 रन बनाए।

ग्रुप के अन्य मैचों में मुंबई ने बड़ौदा को 82 रन के बड़े अंतर से हराया जबकि छत्तीसगढ़ ने सेना को 35 रन से शिकस्त दी।

मुंबई ने पृथ्वी साव (83) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (71) के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट की 151 रन की साझेदारी की बदौलत दो विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

बड़ौदा की टीम इसके जवाब में तनुष कोटियान (16 रन पर चार विकेट) और मोहित अवस्थी (23 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज विष्णु सोलंकी 27 रन बनाकर बड़ौदा की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे।

छत्तीसगढ़ ने सलामी बल्लेबाज शशांक चंद्राकर (67) और संजीत देसाई (नाबाद 62) के अर्धशतकों से तीन विकेट पर 176 रन बनाने के बाद सेना को 19.5 ओवर में 141 रन पर ढेर कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से शुभम अग्रवाल ने 13 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

मुंबई की टीम ने 12 अंक के साथ तीसरा जबकि छत्तीसगढ़ ने आठ अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। सेना और बड़ौदा के चार-चार अंक रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!