लाइव न्यूज़ :

बेनक्रोफ्ट के साथी गेंदबाजों ने गेंद से छेड़खानी मामले की जानकारी से किया इनकार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:13 IST

Open in App

सिडनी, 18 मई पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मंगलवार को कहा कि 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी । इससे पहले घटना में शामिल रहे गेंदबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट ने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया था कि बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी ।

कमिंस, जोश हेजलवुड , मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन उस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी । उन्होंने अफवाहें फैलाने पर भी रोक लगाने की मांग की ।

बयान में कहा गया ,‘‘हमें अपनी ईमानदारी पर गर्व है । यह निराशाजनक है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट को लेकर कुछ पत्रकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने हमारी ईमानदारी पर शक किया । ’’

इसमें कहा गया ,‘‘हम कुछ तथ्यों की जानकारी फिर देना चाहते हैं ।हमें नहीं पता था कि मैदान पर कोई पदार्थ लाया गया है और गेंद से छेड़छाड़ की गई है ।हमें बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर देखने के बाद ही पता चला ।’’

चारों गेंदबाजों ने कहा कि उन्होंने सबक ले लिया है और अब इस मामले से आगे बढने की जरूरत है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ उस दिन मैदान पर जो भी हुआ, वह गलत था और नहीं होना चाहिये था । हम सभी ने सबक ले लिया है और हम चाहते हैं कि लोग आने वाले समय में हमारे अच्छे खेल और बर्ताव को लेकर याद रखें । अब अफवाहों पर विराम लगना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!