लाइव न्यूज़ :

बेंचिच ने फेडरर के नाम किया ओलंपिक स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: August 1, 2021 08:57 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त (एपी) बेलिंडा बेंचिच ने तोक्यो ओलंपिक में स्विटरजलैंड को महिला एकल टेनिस का स्वर्ण पदक दिलाने के बाद इसे अपने देश के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के नाम किया।

फाइनल मुकाबले से पहले फेडरर के भेजे गये संदेश ने बेंचिच को जीत के लिए प्रेरित किया।

बीस ग्रैंडस्लैम खिताब के विजेता फेडरर ओलंपिक में खुद कभी एकल स्वर्ण पदक नहीं जीत पाये। लंदन ओलंपिक (2012) में एंडी मर्रे से हारने के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इससे पहले 2008 में उनकी और स्टान वावरिंका की पुरुष युगल जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था।

ओलंपिक फाइनल में 12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को  7-5, 2- 6, 6-3 हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

फेडरर ही नहीं बेंचिच की आदर्श मार्टिना हिंगस भी ओलंपिक में कभी स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही है।

बेंचिच  ने  चैम्पियन बनने के बाद कहा,‘‘ मुझे लगता है कि मैंने इसे उनके (फेडरर और हिंगिस) लिए जीता है। उन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे यकीन नहीं है कि मैं कभी वैसा कर पाऊंगी। लेकिन हो सकता है कि मैं उन्हें यह ओलंपिक पदक देकर उनकी मदद कर सकूं।  यह मार्टिना (हिंगिस) और रोजर (फेडरर) दोनों के लिए है।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या फेडरर उनके संपर्क में थे तो उन्होंने कहा, ‘‘ हाँ, मुझे उनका लिखित संदेश मिला था। उन्होंने कहा कि यह मेरे सपनों को पूरा करने के लिए एकदम सही दिन है और मैं इससे बहुत खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस मामले में शानदार है ।  वह वास्तव में स्विट्जरलैंड के सभी खिलाड़ियों का समर्थन करते है। वह हमेशा हमारा साथ देते है।  मुझे रोजर फेडरर से जिस प्रकार का समर्थन मिला है वह अविश्वसनीय है , इसलिए यह जीत भी उनके लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!