लाइव न्यूज़ :

बेमबेम देवी ने महिलाओं की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए केरल सरकार की तारीफ की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर पद्मश्री से सम्मानित पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी ने महिलाओं की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिए केरल सरकार की तारीफ की है।

यह टूर्नामेंट राज्य के चार स्थानों नगर निगम स्टेडियम, कुथुपरम्बा; ईएमएस निगम स्टेडियम, कोझीकोड; कालीकट विश्वविद्यालय, कोझीकोड और कालीकट मेडिकल कॉलेज, कोझीकोड में 28 नवंबर से नौ दिसंबर तक खेला जा रहा है।

अपने राज्य मणिपुर की मुख्य कोच बेमबेम देवी ने कहा, ‘‘ मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि केरल सरकार ने इस साल महिला फुटबॉल के विकास के लिए सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने की पहल की है।’’

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को जो सुविधाएं, मेहमाननवाजी मिल रही है वह काबिले तारीफ है। मैं एआईएफएफ को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने इतनी आसानी से टूर्नामेंट की मेजबानी करने और भारतीय फुटबॉल को एक साथ आगे ले जाने के लिए केरल सरकार का समर्थन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केरल से राष्ट्रीय शिविर के लिए हर साल कई युवा लड़कियां ट्रायल में हिस्सा लेती रही हैं। ऐसे में राज्य में महिला फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं।’’

बेमबेम की देख रेख में मणिपुर की टीम ने ग्रुप चरण के मैचों में दमन एवं दीव 5-0, पांडिचेरी 12-0 और मेघालय 4-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।

अब तक 20 खिताब जीत चुकी मणिपुर की टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है।

बेमबेम ने कहा, ‘‘ मणिपुर पिछले दो साल से गत चैंपियन है। इस साल भी मैं चाहती हूं कि वे जीतें। एक कोच के रूप में, मैं हमेशा अपने खिलाड़ियों को सलाह देती हूं कि वे प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करें और यह न सोचें कि वे कमजोर हैं। हमारा लक्ष्य हर मैच जीतना और इस सत्र में भी चैंपियन बनना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!