लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम ने शूटआउट में स्पेन को हराया, अब पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में नीदरलैंड से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन दिसंबर पिछले चरण की उप विजेता बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां एफआईएच जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के क्लासिफिकेशन मैच में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।

बेल्जियम का सामना अब पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य क्लासिफिकेशन मैच में मलेशिया को 9-3 से हराया।

स्पेन ने चौथे मिनट में पॉऊ कुनिल के पेनल्टी कॉर्नर से किये गये गोल से बढ़त बनाकर शानदार शुरूआत की।

कुनिल ने फिर 24वें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

बेल्जियम के लिये जेरेमी विलबर्स ने 33वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया।

इसके बाद बेल्जियम ने स्पेन पर दबाव बनाना जारी रखा और गोल करने के कई मौके बनाये।

हूटर बजने से चार मिनट पहले थिबियू स्टॉकब्रोक्स ने 56वें मिनट में बेल्जियम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया जिससे मैच शूटऑउट में चला गया।

शूटऑउट में बेल्जियम ने रमन डूवेकोट, स्टॉकब्रोक्स, टोबियास बिकेन्स और विलबर्स ने गोल किये जबकि मैनुअल रोड्रिगेज और बोर्जा लासेला ने स्पेन के लिये गोल करने से चूक गये।

दिन के दूसरे क्लासिफिकेशन मैच में नीदरलैंड के माइल्स बुकेन्स (तीसरे, 38वें और 60वें) और ल्यूक डोमर्सहुईजेन (चौथे, 14वें, 34वें) ने हैट्रिक की जबकि डेविड हुसैन (51वें और 57वें) ने दो गोल दागे। उसके लिये एक अन्य गोल मैक्स डि बिए ने 37वें मिनट में किया।

स्पेन और मलेशिया अब रविवार को सातवें-आठवें स्थान के प्लेऑफ में एक दूसरे के आमने सामने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!