लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल को हराकर बेल्जियम यूरो क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: June 28, 2021 09:56 IST

Open in App

सेविले, 28 जून (एपी) बेल्जियम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक छोर पर घेरे रखा और दूसरे छोर पर आक्रामक तेवर अपनाकर मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से पराजित करके यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व में नंबर एक रैंकिंग की टीम बेल्जिमय ने रविवार को खेले गये मैच में रोनाल्डो को गोल नहीं करने दिया जो पुर्तगाल को भारी पड़ा। अंतिम सीटी बजते ही रोनाल्डो की निराशा स्पष्ट दिख रही थी। उन्होंने कप्तान का ‘आर्म बैंड’ नीचे फेंक दिया था।

रोनाल्डो को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकार्ड बनाने के लिये केवल एक गोल की जरूरत थी। वह ईरान के स्ट्राइकर अली देई के 109 गोल की बराबरी के साथ इस मैच में उतरे थे।

इससे पहले कभी फुटबॉल में कोई बड़ी ट्राफी नहीं जीत पाने वाले बेल्जियम का अगला मुकाबला शुक्रवार को म्यूनिख में इटली से होगा।

बेल्जियम के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों केविन डि ब्रूएन, एडेन हेजार्ड और रोमेलु लुकाकु को भी संघर्ष करना पड़ा लेकिन थोर्गन हेजार्ड 42वें मिनट में गोल करने में सफल रहे जो निर्णायक साबित हुआ।

बेल्जिमय को दूसरे हाफ में अधिकतर समय डि ब्रूएन के बिना खेलना पड़ा जिनके टखने में चोट लग गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!