लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की फर्राटा धाविका को पोलैंड में मानवीय आधार पर मिला वीजा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:50 IST

Open in App

तोक्यो, दो अगस्त (एपी) बेलारूस की एक ओलंपिक फर्राटा धाविका ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम के अधिकारियों ने जबर्दस्ती उन्हें स्वदेश भेजने की कोशिश की जबकि उसका मानना है कि वहां निरंकुश सरकार होने के कारण वह सुरक्षित नहीं है । उसे पोलैंड का मानवीय वीजा मिल गया है और वह उस देश में शरण ले सकती है ।

खिलाड़ी क्रिस्टसीना सिमानोस्काया को तोक्यो में पोलैंड दूतावास से मानवीय वीजा मिल गया है । ‘बेलारूस स्पोर्ट सॉलिडेरिटी फाउंडेशन‘ ने बताया कि उन्होंने उसे चार अगस्त का वारसॉ का टिकट खरीद दिया है ।

ताजा विवाद की शुरूआत तब हुई जब सिमानोस्काया ने अधिकारियों के टीम के प्रति बर्ताव की निंदा की जिसकी बेलारूस में सरकारी मीडिया ने काफी निंदा की है । वहां सरकार आलोचकों के दमन की कार्रवाई कर रही है । सिमानोस्काया ने कहा कि उसे जबरन चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ने के लिये कहा गया जबकि उसने इसमें कभी भी भाग नहीं लिया था ।

उसे हवाई अड्डे भेज दिया गया लेकिन उसने इस्तांबुल की उड़ान लेने से इनकार करके पुलिस से मदद मांगी । उसने सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से भी मदद मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!