लाइव न्यूज़ :

बील शतरंज महोत्सव: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन रेपिड स्पर्धा में दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:06 IST

Open in App

बील (स्विट्जरलैंड), 26 जुलाई भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन यहां बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के रेपिड वर्ग में चार जीत और दो ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सत्रह साल के सरीन (ईएलओ रेटिंग 2620) ने ग्रैंडमास्टर गाटा कामस्की (ईएलओ 2658) को बराबरी पर रोककर अमेरिकी खिलाड़ी के पांच मैच के विजय अभियान को थामा।

सरीन ने रविवार देर रात संपन्न सात दौर की रेपिड स्पर्धा में संभावित 14 में से 10 अंक जुटाए।

भारतीय ग्रैंडमास्टर ने रूस के किरिल एलेक्सेंको, इस्राइल के अनुभवी ग्रैंडमास्टर बोरिस गेलफेंड, विन्सेंट केमर और मैक्सिम लगार्डे को हराया। उन्होंने एलेन पिचोट और कामस्की को बराबरी पर रोका जबकि स्विट्जरलैंड के ग्रैंडमास्टर नोएल स्टुडर के खिलाफ उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यही आठ खिलाड़ी अब क्लासिकल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन ग्रैंडमास्टर ट्रायथलन के हिस्से के तौर पर किया जा रहा है जो मंगलवार से शुरू हुआ। ब्लिट्ज वर्ग के मुकाबले 31 जुलाई को होंगे।

सरीन क्लासिकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत एलेक्सेंको के खिलाफ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!