लाइव न्यूज़ :

तोक्यो हवाई अड्डे पर लंबे इंतजार के लिये तैयार रहें, बत्रा ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से कहा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को ताजा चिंताओं से अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें तोक्यो पहुंचने पर लंबे समय खाना और पानी के बिना आप्रवास में इंतजार करना पड़ सकता है ।

बत्रा को भारतीय दल प्रमुख बी पी बैश्य ने शुक्रवार को दूसरे देशों के खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया । उन्होंने भारतीय दल की रवानगी से पहले खेलों के आयोजकों के सामने यह मसला उठाया ।

बत्रा ने एक बयान में कहा ,‘‘ दल प्रमुख ने नौ जुलाई को मुझे इसकी जानकारी दी । चेक गणराज्य समेत विभिन्न देशों ने बैठक में इसी मसले को उठाया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आप्रवास की प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा । परिवहन की व्यवस्था होने तक तीन घंटे इंतजार करना पड़ा । खाने और पीने की भी सुविधा नहीं थी ।’’

बयान में कहा गया ,‘‘ जर्मनी ने यह भी कहा कि वालिंटियर भी उपलब्ध नहीं है ।’’

भारतीयों का पहला दल 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा । भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।

बत्रा ने कहा ,‘‘ मैं आपसे यह सब साझा कर रहा हूं ताकि आप मानसिक रूप से तैयार रहें । ये खेल अति असाधारण हालात में कराये जा रहे हैं और हमें हर हालात का मुस्कुराकर सामना करना है । जापान के साथ सहयोग करना है ।’’

आयोजकों ने कहा ,‘‘ आयोजन समिति इन मसलों पर गौर करेगी और सरकार के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’’

बैश्य ने कहा कि खिलाड़ियों को आप्रवास, जांच और अन्य मंजूरियों के लिये हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ सकता है । उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ तोक्यो में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हमने उनसे अवगत करा दिया है । आयोजकों ने उन्हें दूर करने का वादा किया है । लेकिन यह तो तय है कि खिलाड़ियों को तोक्यो पहुंचने पर पांच से छह घंटे इंतजार करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आगमन पर सबसे पहले कोरोना जांच होगी । इसके बाद आप्रवास और अन्य मंजूरियां लेनी होंगी । कोरोना जांच का नतीजा आने के बाद ही भारतीय दल बस में बैठ सकेगा ।’

भारतीय सेलिंग टीम सबसे पहले 17 जुलाई को रवाना होगा । भारोत्तोलक मीराबाई चानू 15 या 16 जुलाई को अमेरिका से बस से पहुंचेगी । अमेरिका से आने के कारण उन्हें कोई परेशानी नहीं आयेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!