लाइव न्यूज़ :

डोर्टमंड की लेपजिग के खिलाफ जीत से बायर्न म्यूनिख ने लगातार नौवां खिताब जीता

By भाषा | Updated: May 9, 2021 10:05 IST

Open in App

मैड्रिड, नौ मई (एपी) बोरूसिया डोर्टमंड ने दूसरे स्थार पर चल रहे लेपजिग को 3-2 से हराकर बायर्न म्यूनिख का रिकॉर्ड लगातार नौवां बुंदेसलीगा फुटबॉल खिताब सुनिश्चित किया।

लेपजिग इस शिकस्त के बाद अब बायर्न म्यूनिख को पीछे नहीं छोड़ सकती जिसने सात अंक की बढ़त बना रखी है जबकि अब सिर्फ दो दौर का खेल बाकी है।

डोर्टमंड के लिए जेडन सांचो (51वें और 87वें) ने दो गोल दागे जबकि कप्तान मार्को रुइस (सातवें मिनट) ने एक गोल किया।

लेपजिग की ओर से लुकास क्लोस्टरमैन (63वें मिनट) और हवांग ही चेन (77वें मिनट) ने गोल दागे।

बायर्न का यह 30वां बुंदेसलीगा खिताब और जर्मन चैंपियनशिप का 31वां खिताब है जिसमें 1932 का खिताब भी शामिल है। बुंदेसलीगा 1963 में शुरू हुई थी और बायर्न ने अपने बाकी सभी खिताब 1965 में इस शीर्ष लीग में जगह बनाने के बाद जीते।

इस जीत से डोर्टमंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है और उसने चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी है। एनरिच फ्रेंकफर्ट की टीम हालांकि रविवार को मेंज को हराकर दोबारा चौथे स्थान पर पहुंच सकती है।

डोर्टमंड और लेपजिंग की टीमें गुरुवार को जर्मन कप फाइनल में एक बार फिर आमने सामने होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!