लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा में स्थिति मजबूत की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 10:28 IST

Open in App

गेलसेनकिरचेन (जर्मनी), 25 जनवरी (एपी) बायर्न म्यूनिख के थामस मुलेर के दो गोल और राबर्ट लेवोन्डोवस्की के एक और गोल की मदद से शाल्के पर 4-0 की एकतरफा जीत से जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

बायर्न के साथ खिताबी दौड़ में शामिल लिपजिग, बायर लेवरकुसेन और बोरुसिया डोर्टमंड के पिछले सप्ताहांत में हारने के बाद बायर्न ने शीर्ष पर अपनी बढ़त सात अंक तक पहुंचा दी है। उसके 18 मैचों में 42 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज लिपजिग के इतने ही मैचों में 35 अंक हैं।

थॉमस मुलेर ने 33वें और 88वें मिनट में गोल दागे जबकि लेवोन्डोवस्की ने 54वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह बुंदेसलीगा में लगातार आठवें मैच में गोल करने में सफल रहे। टीम की तरफ से आखिरी गोल डेविड अलाबा ने 90वें मिनट में किया।

एक अन्य मैच में होफेनहीम ने एफसी कोलिन को 3-0 से हराया। होफेनहीम की तरफ से आंद्रे क्रैमरिच ने सातवें और 75वें मिनट जबकि क्रिस्टोफ बॉमगार्टनर ने 28वें मिनट में गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!