लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख और डोर्टमंड जीते

By भाषा | Updated: September 12, 2021 10:49 IST

Open in App

बर्लिन, 12 सितंबर (एपी) बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां लेपजिग को 4-1 से हराया जबकि बोरूसिया डोर्टमंड की टीम तीन बार पिछड़ने के बाद बायर लीवरक्युसेन को 4-3 से हराने में सफल रही।

गत चैंपियन बायर्न की ओर से रॉबर्ट लेवानदोवस्की, जमाल मसियाला, लेरॉय सेन और एरिक मैक्सिम चोपो मोंटिंग ने गोल दागे। लेपजिग की ओर से एकमात्र गोल कोनराड लेमर ने किया।

लेपजिग की चार मैचों में तीसरी हार का मतलब है कि कोच जेसी मार्श की टीम बायर्न से सात अंक पीछे हो गई है।

दूसरी तरफ 3-3 से स्कोर बराबर होने के बाद डोर्टमंड ने 77वें मिनट में विवादास्पद पेनल्टी पर एर्लिंग हेलांड के गोल से जीत दर्ज की।

हेलांड ने इसके अलावा पहले हाफ में एक और गोल किया। उनके अलावा टीम के लिए जूलियन ब्रेंट और राफेल गुइरेइरो ने भी गोल दागे।

लीवरक्युसेन की ओर से फ्लोरियन वर्ट्ज, पैट्रिक शिक और मूसा डियाबी ने गोल किए।

अन्य मुकाबलों में वोल्फ्सबर्ग ने ग्रुएथर फुर्थ को 2-0 से हराया जबकि मेंज ने भी होफेहीम को इसी अंतर से शिकस्त दी। कोलोन ने फ्रेबर्ग से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि यूनियन बर्लिन और आग्सबर्ग का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!