लाइव न्यूज़ :

बत्रा ने केजरीवाल को लिखा, ओलंपिक संबंधित काम के लिये आईओए कार्यालय खोलने दीजिये

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आगामी तोक्यो ओलंपिक से जुड़े प्रशासनिक कार्य को पूरा करने के लिये अपने कार्यालय परिसर के परिचालन को अनुमति देने का अनुरोध किया।

देश की राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने उन सभी परिसरों को बंद करने का आदेश दे दिया था जो आवश्यक श्रेणी में नहीं आते।

हाल के दिनों में हालांकि कोविड-19 मामलों में कमी आयी है और दिल्ली पाबंदियां कम करने की ओर बढ़ रही है।

बत्रा ने केजरीवाल को लिखे पत्र में लिखा, ‘‘हम आपसे अनुरोध और अपील करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यालय को सोमवार सात जून 2021 से काम करने की अनुमति दी जाये ताकि आईओए अनिवार्य जरूरी डाटा अपलोड कर सके। ’’

बत्रा ने गुरूवार को घोषणा की थी कि भारत तोक्यो ओलंपिक के लिये 190 सदस्यीय दल भेजेगा जिसमें 125 से 135 के करीब खिलाड़ी होंगे।

बत्रा ने लिखा कि प्रशासनिक काम घर से पूरा करना संभव नहीं होगा जिसमें फार्म भरना और अन्य परिचालन संबंधित काम करना शामिल है।

उन्होंने लिखा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को जुलाई 2021 में जाना है। तोक्यो जाने के लिये करीब 240 खिलाड़ियों और अधिकारियों का डाटा ऑनलाइन ही भरा जाना है। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इसमें काफी समय की जरूरत होती है और हम लॉकडाउन के कारण वैसे ही पीछे चल रहे हैं और घर से काम करते हुए पूरा डाटा अपलोड करना मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!