लाइव न्यूज़ :

बत्रा को दूसरे कार्यकाल के लिए एफआईएच अध्यक्ष चुना गया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भारत के नरिंदर बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया है। हॉकी की वैश्विक संस्था एफआईएच की 47वीं आनलाइन कांग्रेस के दौरान बत्रा ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बेल्जियम हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मार्क कोड्रोन को बेहद करीबी मुकाबले में दो वोट से हराया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य बत्रा को शुरू से ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन बेल्जियम के प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।

आनलाइन मतदान प्रक्रिया के दौरान बत्रा को 63 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 61 मत मिले। मतदान में 124 सदस्य संघों ने हिस्सा लिया।

मौजूदा महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण एफआईएच कांग्रेस का आयोजन आनलाइन किया गया।

मुकाबले के कड़े होने का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि उम्मीदवार को जीत के लिए 63 मत की दरकार थी और बत्रा को इतने ही मत मिले।

बत्रा अब 2024 तक एफआईएच अध्यक्ष रहेंगे क्योंकि एफआईएच ने पिछले साल कांग्रेस को स्थगित किए जाने के कारण कार्यकाल चार साल से घटाकर तीन साल कर दिया है।

इस कांग्रेस का आयोजन पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

बत्रा 2016 में एफआईएच के पहले गैर यूरोपीय अध्यक्ष बने थे। उन्होंने एफआईएच की 45वीं कांग्रेस के दौरान एकतरफा जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!